1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज्यसभा में NIA बिल का सपा ने किया समर्थन, रामगोपाल यादव ने अमित शाह की जमकर तारीफ की

राज्यसभा में NIA बिल का सपा ने किया समर्थन, रामगोपाल यादव ने अमित शाह की जमकर तारीफ की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2019 04:40 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 06:13 pm IST

रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की आज जमकर तारीफ की। उन्होंने एनआईए संशोधन बिल के साथ-साथ एनआरसी पर अमित शाह के बयान की भी तारीफ की।

Ram Gopal Yadav- India TV Hindi
Ram Gopal Yadav

नई दिल्ली: राज्य सभा में आज एनआईए संशोधन बिल को चर्चा और पारित कराने के लिए पेश किया गया था जिसका समाजवादी पार्टी ने समर्थन किया। इससे पहले यह बिल लोकसभा से पारित हो चुका है जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ज्यादा अधिकार देने का प्रावधान शामिल हैं।

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने एनआईए बिल पर बोलते हुए कहा कि आतंकवाद देश से खत्म होना चाहिए, यह सभी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कानून सख्त हुए तब उनका दुरुपयोग हुआ है, ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि एनआईए का गलत इस्तेमाल न हो। उन्होंने कहा कि विदेश में जांच का अधिकार देना एक अच्छा कदम है।

रामगोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह की आज जमकर तारीफ की। उन्होंने एनआईए संशोधन बिल के साथ-साथ एनआरसी पर अमित शाह के बयान की भी तारीफ की।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत