1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: रमन को रक्षा और सुरेश प्रभु को मिला वाणिज्य मंत्रालय

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार: रमन को रक्षा और सुरेश प्रभु को मिला वाणिज्य मंत्रालय

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Sep 03, 2017 03:51 pm IST

मंत्रिमंडल विस्तार में आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाली नर्मला सीतारमण को रक्षा विभाग मिलने की ख़बरें ज़ोरों पर हैं।

Nirmala, Prabhu- India TV Hindi
Nirmala, Prabhu

नयी दिल्ली: मंत्रिमंडल विस्तार में आज कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाली नर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय और रेल मंत्रलाय से इस्तीफ़ा देने वाले सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। नर्मला सीतारमन वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में तीसरी बार फ़ेरबदल करते हुए आज 9 नये लोगों के राज्य मंत्री और चार का प्रोमोशन कर कैबिनेट का दर्जा दिया है।

मंत्री बनने के पहले वह बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमन 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। सीतारमन ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की।[3] निर्मला सीतारमन ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जनेवि) से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विषय में एम.फ़िल. किया है।

किसे कौनसा मंत्रालय मिला?

  • सुरेश प्रभु उद्योग और वाणिज्य मंत्री बनाये गए
  • पीयूष गोयल को नया रेल मंत्री बनाया गया, वे कोयला मंत्रालय का प्रभार भी संभालेंगे
  • नर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय मिला है
  • धर्मेन्द्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा कौशल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया
  • राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को पदोन्नति देते हुए युवा एवं खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया । वे सूचना प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री भी बने रहेंगे
  • हरदीप पुरी को आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया
  • के जे अलफोंस को पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया
  • शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य राज्य मंत्री तथा वीरेन्द्र कुमार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया
  • अनंत कुमार हेगडे़ को कौशल विकास राज्य मंत्री बनाया गया
  • डा. हर्षवर्द्धन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया
  • गिरिराज सिंह को पदोन्नति देते हुए लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया
  • सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री बनाया गया
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत