1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण: मरांडी

नीतीश में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण: मरांडी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 04:17 pm IST

झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प बनने की क्षमता है।

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प बनने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि नीतीश में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यताएं हैं। नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे मरांडी ने संवाददाताओं से कहा कि नीतीश ने केन्द्र सरकार में कई पदों पर काम किए हैं और वह बतौर मुख्यमंत्री बिहार में प्रशंसनीय काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

झाविमो और जनता दल (युनाइटेड) के विलय के सवाल पर हालांकि मरांडी ने खुलकर कुछ नहीं बोला, लेकिन उन्होंने कहा कि 'मोर्चा बनेगा या विलय होगा, जो कुछ भी होगा, उसे आप लोगों को बता दिया जाएगा।'

उन्होंने केन्द्र सरकार पर संघीय ढ़ांचे को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चाहती है कि वह ही सिर्फ सत्ता पर काबिज रहे। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार बनाने से पहले और सरकार बनाने के बाद तक भाजपा ने JVM के आठ विधायकों को तोड़ा और कुछ को मंत्री तो कुछ को निगम तथा बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया।

उन्होंने सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत