1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मैंने लालू को नहीं BJP को कहा था विषैला सांप: नीतीश

मैंने लालू को नहीं BJP को कहा था विषैला सांप: नीतीश

 Written By: Nitish Chandra
 Published : Jul 22, 2015 11:17 am IST,  Updated : Jul 22, 2015 06:27 pm IST

नई दिल्ली: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए मीडिया से कहा कि, 'मैंने लालू को नहीं बीजेपी को सांप कहा था।' गौरतलब है कि आज सुबह नीतीश

वैदेही सचिन: बिहार के लोगों को आपको वोट क्यों देना चाहिए?

जवाब: सभी वर्गों को लेकर हम काम कर रहे हैं। समाज को आगे ले जाने का हमारा प्रयास जारी है। हमें विश्वास है कि लोग इस यात्रा को आगे भी जारी देखना चाहते हैं। अगर लोग मानते हैं कि 10 वर्षों में बिहार का विकास हुआ है और यह उनके लिए फायदेमंद है, तो वे हमें चुनेंगे।

रिषी: बिहार 2025 के पीछे आपकी सोच क्या है ?
जवाब: मैं10 सालों से बिहार की सेवा कर रहा हूं। मेरी सोच है कि फिर मैं आम लोगों के बीच जाऊं। पूछूं कि वे सरकार से क्या अपेक्षा रखते हैं। उनकी प्राथमिकताएं हमें विजन देंगी।

रवींद्र: आप 10 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वास्तविकता में काम कम दिखता है, क्यों?
जवाब: बिहार के विकास के जो आंकड़े हैं, वे आपके सवाल से मेल नहीं खाते। आज जीडीपी के आंकड़ों को उठाकर देखिए। प्रति व्यक्ति आय, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म अन्य क्षेत्रों में राज्य ने काफी प्रगति की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।