1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश के बुरे दिन शुरू हो गए, गठबंधन तोड़कर राजनीतिक आत्महत्या की : तेजस्वी

नीतीश के बुरे दिन शुरू हो गए, गठबंधन तोड़कर राजनीतिक आत्महत्या की : तेजस्वी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2017 08:41 pm IST,  Updated : Sep 05, 2017 08:41 pm IST

उन्होंने कहा, "महागठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। अब उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।"

Tejaswi yadav- India TV Hindi
Tejaswi yadav

समस्तीपुर: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यहां मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर 'राजनीतिक आत्महत्या' कर ली है। उन्होंने नीतीश पर सृजन घोटाले का मामला दबाने का भी आरोप लगाया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में समस्तीपुर पहुंचे राजद नेता तेजस्वी ने यहां मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "महागठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार ने राजनीतिक आत्महत्या कर ली है। अब उनके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।" 

तेजस्वी ने सृजन घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के कुर्सी पर रहने तक इस घोटाले की निष्पक्ष जांच हो ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि दोनों को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

RJD नेता ने इस घोटाले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उपमुख्यमंत्री मोदी का परिवार इस महाघोटाले में पूरी तरह से लिप्त है। उनकी बहन रेखा मोदी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गया है। 

नीतीश कुमार द्वारा लालू प्रसाद को मीडिया के 'डार्लिग' बताए जाने पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा, "नीतीश खुद बताएं कि वे किसके 'डार्लिग' हैं, या उनका कौन डार्लिग है? उनका डार्लिग भाजपा है या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) है?" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत