1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री बोले, अपनी शादी में जींस पहनने वाली लड़की से कितने लड़के शादी करना चाहेंगे?

केंद्रीय मंत्री बोले, अपनी शादी में जींस पहनने वाली लड़की से कितने लड़के शादी करना चाहेंगे?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 12, 2017 09:36 pm IST,  Updated : Dec 12, 2017 09:36 pm IST

केंद्रीय मंत्री जब बयान दे रहे थे उस वक्त मंच पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे...

satyapal singh- India TV Hindi
satyapal singh

गोरखपुर: बागपत से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई आदमी कहने लगे कि मैं जींस पहन कर किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्या? या कोई लड़की जींस पहन कर शादी की बेदी पर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे? कोई पसंद नहीं करेगा।

सत्यपाल सिंह ने ये बात गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के समारोह में कही। उन्होंने भारतीय संस्कृति में अवसर के आधार पर वस्त्र धारण करने की बात कही। सिंह जब बयान दे रहे थे उस वक्त मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। 2016 में उन्होंने कहा था, यदि तुम्हें कोई गुंडा परेशान करे तो मुझे बता देना। मैं मुंबई का सबसे बड़ा गुंडा रहा हूं। दादाओं का दादा रहा हूं। देखने में सीधा सादा इंसान हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत