1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी शासित राज्यों में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ:अमित शाह

बीजेपी शासित राज्यों में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ:अमित शाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2019 05:29 pm IST,  Updated : Jan 31, 2019 05:29 pm IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों की धार्मिक पृष्ठभूमि देखे बिना उनके कल्याण के लिए काम किये हैं और उन राज्यों में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ जहां उनकी पार्टी सत्ता में है।

BJP President Amit Shah - India TV Hindi
BJP President Amit Shah  Image Source : ANI

नयी दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों की धार्मिक पृष्ठभूमि देखे बिना उनके कल्याण के लिए काम किये हैं और उन राज्यों में कोई बड़ा सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ जहां उनकी पार्टी सत्ता में है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है चाहे वे किसी धर्म के हों। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार होने का दावा करने वालों ने उनके लिए कुछ नहीं किया। 

उन्होंने तीन तलाक विधेयक पारित कराने की दिशा में मोदी सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं को न्याय देने के लिए है। शाह ने कहा कि मुस्लिम बच्चियों के स्कूल छोड़ने का प्रतिशत 72 से गिरकर 32 पर आ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत