1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकारी घर खाली करेंगे उमर अब्दुला, प्रशासन को लिखी चिट्ठी

सरकारी घर खाली करेंगे उमर अब्दुला, प्रशासन को लिखी चिट्ठी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2020 01:10 pm IST,  Updated : Sep 09, 2020 01:10 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपना सरकारी घर छोड़ने का फैसला किया है।

omar abdullah- India TV Hindi
सरकारी घर खाली करेंगे उमर अब्दुला, प्रशासन को लिखी चिट्ठी Image Source : FILE

 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने अपना सरकारी घर छोड़ने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने अपने विवेक के आधार पर लिया है और वे अक्टूबर के अंत तक किसी दूसरे घर में शिफ्ट करेंगे। उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को चिट्ठी लिखकर घर खाली करने के संबध जानकारी दे दी है। उमर लंबे अर्से से इस सरकारी घर में रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अक्टूबर के अंत से पहले श्रीनगर में अपना सरकारी आवास खाली करूंगा ... मैंने अपने हिसाब से ऐसा करने का विकल्प चुना।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत