1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कई विपक्षी नेता किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ: सूत्र

कई विपक्षी नेता किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ: सूत्र

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Dec 17, 2018 05:22 pm IST

विपक्षी दलों के कई नेता 2019 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन की ओर से किसी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किये जाने के खिलाफ लगते हैं। विपक्षी खेमे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: विपक्षी दलों के कई नेता 2019 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन की ओर से किसी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किये जाने के खिलाफ लगते हैं। विपक्षी खेमे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। विपक्षी खेमे की प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है जब द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष के प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी होना चाहिए क्योंकि उनमें भाजपा को शिकस्त देने की क्षमता है।

Related Stories

विपक्ष के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि विपक्ष के कई नेता प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में किसी का नाम घोषित किये जाने के खिलाफ हैं। सपा, तेदेपा, बसपा, तृणमूल और राकांपा स्टालिन की घोषणा से सहमत नहीं है। यह जल्दीबाजी है। लोकसभा परिणामों के बाद ही प्रधानमंत्री का निर्णय होगा। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने रविवार को राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए उनका पुरजोर समर्थन करते हुये कहा कि गांधी वंशज में फासीवादी नरेन्द्र मोदी सरकार को हराने की क्षमता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत