1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. EVM के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ चुनाव आयोग जाएंगे विपक्षी दल

EVM के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ चुनाव आयोग जाएंगे विपक्षी दल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Feb 01, 2019 06:02 pm IST

गौरतलब है कि बसपा, सपा, टीडीपी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग से मांग कर रहे हैं कि आगामी चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से न कराकर बैलेट पेपर से कराए जाएं

Opposition parties to meet with election commission on Monday over EVM issue- India TV Hindi
Opposition parties to meet with election commission on Monday over EVM issue

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियों ने मन बना लिया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की टेंपरिंग के मुद्दे को उठाएंगी। शुक्रवार को दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक हुई जिसमें कांग्रेस सहित अधिकतर विपक्षी दलों ने भाग लिया, बैठक का आयोजन तेलगूदेशम पार्टी ने किया था।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सभी विपक्षी दल इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के मुद्दे पर सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने बताया की सोमवार शाम 5.30 बजे चुनाव आयोग जाकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

गौरतलब है कि बसपा, सपा, टीडीपी, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल चुनाव आयोग से मांग कर रहे हैं कि आगामी चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से न कराकर बैलेट पेपर से कराए जाएं। विपक्षी दल कई बार आरोप लगा चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी की जीत इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी से हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत