1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को समझ में आने लगी है: अखिलेश

भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को समझ में आने लगी है: अखिलेश

 Reported By: IANS
 Published : Jul 14, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Jul 14, 2017 03:05 pm IST

अखिलेश ने कहा, "उप्र सरकार की किसानों की कर्जमाफी भूलभुलैया की भेंट चढ़ जाएगी। यह किसानों के साथ धोखा है। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं एक-एक कर बंद की जा रही हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार 'मंत्र' से ही सभी समस्याओं का समाधान कर देगी।"

akhilesh-yadav- India TV Hindi
akhilesh-yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा की नोटबंदी व जीएसटी में उलझ कर रह गई है। भाजपा सरकार की सच्चाई धीरे-धीरे जनता के सामने आने लगी है। अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यवस्था किसी की समझ में नहीं आ रही है। यह बड़े कारोबारियों के फायदे के लिए है। ये भी पढ़ें: भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

अखिलेश ने कहा, "उप्र सरकार की किसानों की कर्जमाफी भूलभुलैया की भेंट चढ़ जाएगी। यह किसानों के साथ धोखा है। समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं एक-एक कर बंद की जा रही हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार 'मंत्र' से ही सभी समस्याओं का समाधान कर देगी।"

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य वोट के लिए नफरत फैलाना है। भाजपा ने दिवाली और रमजान, श्मशान और कब्रिस्तान के सवाल उठाकर जनता को भ्रमित किया। भाजपा राज में अपराध बढ़े हैं। अपराध नियंत्रण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने कितने बड़े अपराधियों, भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों को पकड़ा है।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2019 के चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दें। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत