1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता नियुक्त

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता नियुक्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 01:54 pm IST

नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल राज्यसभा में उप नेता होंगे। गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पहले भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता नियुक्त- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के उपनेता नियुक्त

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बुधवार को राज्यसभा में सदन का उपनेता नियुक्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे गोयल केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का स्थान लेंगे जो लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं।

Related Stories

नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल राज्यसभा में उप नेता होंगे। गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य हैं। वह पहले भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री गहलोत अनुभवी सांसद और भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता हैं। राज्यसभा में सदन के नेता की नियुक्ति केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी करती है। 

मध्य प्रदेश से आने वाले गहलोत के पास चार दशक लंबा संसदीय अनुभव है। वह मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत