1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूरे 37 साल की हुई भाजपा, पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी और अमित शाह

पूरे 37 साल की हुई भाजपा, पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी और अमित शाह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 06, 2017 10:33 am IST,  Updated : Apr 06, 2017 10:33 am IST

आज भारतीय जनता पार्टी का 37वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

Modi-Shah- India TV Hindi
Modi-Shah

नई दिल्ली: आज भारतीय जनता पार्टी का 37वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। भाजपा आज अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती तक देश भर में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत के बाद स्थापना दिवस और खास बन गया है। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को सेवा भाव से काम करने का मंत्र दिया।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक

शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा

पीएम मोदी और अमित आज सुबह 9 बजे दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ' मैं देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। हम गर्व से बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत को याद करते हैं जिन्होंने एक-एक ईंट से पार्टी की इमारत को खड़ा किया। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि देशभर के लोगों ने बीजेपी पर विश्वास जताया। हम लगातार भारत, गरीब और पिछड़ों की सेवा करते रहेंगे।

पार्टी दफ्तर में अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के अंतिम नगारिक का विकास हमारा लक्ष्य है।

कब हुई स्थापना?

आपातकाल के दौरान भारतीय जनसंघ और दूसरे राजनीतिक दलों ने महागठबंधन किया और जनता पार्टी का जन्म हुआ। जनता पार्टी ने तत्तकालनी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और पार्टी को बड़ी जीत मिली। लेकिन जनता पार्टी में आंतरिक कलह पैदा हो गई और जनता पार्टी की सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सकी। इसके बाद भारतीय जनसंघ जनता पार्टी से अलग हो गई। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से नई पार्टी का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत