1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘स्वतंत्रता के बाद PM नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता’

‘स्वतंत्रता के बाद PM नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लोकप्रिय नेता’

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 05:49 pm IST

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग ने दावा किया है कि हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी के बाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। कल रात हुई सत्तारूढ़ गठबंधन की

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नई दिल्ली: केंद्र में सत्तारूढ़ राजग ने दावा किया है कि हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से स्पष्ट होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी के बाद भारत के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। कल रात हुई सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक में शिवसेना समेत राजग के 32 घटक दलों ने प्रस्ताव पारित किया। बैठक में चार राज्यों में भाजपा की सफलता के लिए केंद्र सरकार की गरीबोन्मु़खी और जन कल्याण योजनाओं को श्रेय दिया गया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शानदार जीत दर्ज की और गोवा एवं मणिपुर में स्थानीय दलों के सहयोग से सरकार बनाने में सफल रही। कांग्रेस हालांकि इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधती रही है। हाल के चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दावा रहा है कि मोदी आजादी के बाद देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

ये भी पढ़ें

शाह के बयान पर राजग के घटक दलों की मुहर से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्तारूढ़ गठबंधन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में जीत हासिल करने को उत्सुक है। प्रस्ताव में कहा गया है, इस जनादेश ने मोदी को स्वतंत्रता के बाद लोगों के मन में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया है। इसमें कहा गया है कि भारत मोदी के अभूतपूर्व नेतृत्व में शीर्षस्थ विकाशील अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। आर्थिक विशेषग्यों और संस्थाओं ने इस महान उपलब्धि को स्वीकार किया है।

राजग के प्रस्ताव में कहा गया है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने भ्रष्टाचार की विरासत छोड़ी, वहीं मोदी नीत राजग सरकार ने सरकार के स्वरूप को बदल दिया और सभी वर्गो को साथ लेकर विकास के एजेंडे पर काम किया।

भारत को आगे ले जाने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रस्ताव में लोगों का आवान किया गया है कि मोदी के नेतृत्व में 2019 में सत्तारूढ़ गठबंधन को फिर से चुने। भाजपा नीत राजग गठबंधन ने अपने प्रस्ताव में कहा कि सरकार की पहचान लोगों के कल्याण एवं सर्वांगीण विकास है और इस बारे में सरकार की योजनाओं से यह स्पष्ट होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत