1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी

पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2019 02:14 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 02:14 pm IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को उम्र के 80वें साल में प्रवेश करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी- India TV Hindi
पीएम मोदी, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को उम्र के 80वें साल में प्रवेश करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, "शरद पवार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

Related Stories

वहीं ठाकरे ने पवार को एक संदेश में दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें 'महा विकास अघाड़ी सरकार का पथ प्रदर्शक प्रकाश' बताया।

वहीं शीर्ष कांग्रेसी नेता जैसे पार्टी के राज्य अध्यक्ष व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई के पूर्व पार्टी अध्यक्ष संजय निरूपम और अन्य नेताओं ने भी पवार को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

राकांपा ने पवार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मुंबई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे किसानों के कल्याण, शिक्षा और अन्य पहलों को समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत वाईबी चव्हाण सेंटर के बाहर लेजिम नृत्य, ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों और गुलालों की बारिश के साथ हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत