1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Aug 05, 2017 08:03 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर वेंकैया नायडू को बधाई दी है।

Venkaiah Naidu- India TV Hindi
Venkaiah Naidu Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर वेंकैया नायडू को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर के जरिए दिए बधाई संदेश में लिखा, 'मुझे विश्वास है कि वेंकया नायडू एक मेहनती और समर्पित उपराष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्य के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।'

गौरतलब है कि NDA उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को 272 मतों से मात देकर देश के अगले उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। नायडू को 516 मत मिले, जबकि गांधी को 244 वोट हासिल हुए। कुल 771 वोट पड़े थे। 11 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत