नई दिल्ली: शुरुआत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के कदम को लेकर कड़ी आलोचना कर रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव ने उनपर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि पीएम मोदी को अपना वह पसंदीदा चौराहा चुनना चाहिए जहां जनता उन्हें सजा दे सके।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लालू यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पसंदीदा 'चौराहा' चुनना चाहिए जहां जनता उन्हें काले धन से लड़ने के लिए लगाई गई नोटबंदी के नाम पर फैले अराजक हालात पैदा करने के लिए सजा दे सके।'
लालू यादव नोटबंदी की शुरुआत से ही पीएम मोदी के इस कदम की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। खासकर ट्विटर के जरिए उन्होंने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को लेकर लगातार हमला बोला है।