1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coronavirus से जंग के बीच बिहार में 'सियासी वॉर', नीतीश सरकार पर प्रशांत किशोर का वीडियो "अटैक"

Coronavirus से जंग के बीच बिहार में 'सियासी वॉर', नीतीश सरकार पर प्रशांत किशोर का वीडियो "अटैक"

 Written By: IANS
 Published : Mar 30, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 05:05 pm IST

देश भर में फैले कोरोना संकट के बीच सियासी बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भले ही बिहार में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। 

नीतीश सरकार पर प्रशांत किशोर का वीडियो "अटैक"- India TV Hindi
नीतीश सरकार पर प्रशांत किशोर का वीडियो "अटैक"   Image Source : PTI

पटना: देश भर में फैले कोरोना संकट के बीच सियासी बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कड़ी में जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भले ही बिहार में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के सरकारी प्रयासों की एक और भयावह तस्वीर।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट में लिखा है, "भारी तकलीफ और मुसीबतों को झेल कर देश के कई हिस्सों से बिहार पहुंचने वाले गरीब लोगों के लिए नीतीश कुमार की सोशल डिस्टेंसिंग और क्वोरंटीन की यह व्यवस्था दिल को दहला देने वाली है।" उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 है, जबकि एक कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है।

प्रशांत किशोर पहले जद (यू) के उपाध्यक्ष थे, लेकिन कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से हटकर अपनी राय रखते रहे, जिसके कारण उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसके बाद से किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत