1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी ने होली पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने होली पर देशवासियों को दी बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2017 12:02 pm IST,  Updated : Mar 13, 2017 12:02 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होली के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर हर तरफ खुशियां फैलने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, "रंगों के पर्व होली

prime minister modi congratulates the nation on holi- India TV Hindi
prime minister modi congratulates the nation on holi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को होली के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर हर तरफ खुशियां फैलने की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया, "रंगों के पर्व होली पर सभी को बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाए।"

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिह ने भी लोगों को होली पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "आपको और आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं।" होली हिन्दुओं का बसंतोत्सव है जो भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल में भी मनाया जाता है और इसे 'रंगों के त्योहार' के साथ ही 'प्यार के त्योहार' के रूप में भी जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत