1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकारी बंगला छोड़ने से पहले प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को दिया चाय का न्योता

सरकारी बंगला छोड़ने से पहले प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को दिया चाय का न्योता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 26, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 05:21 pm IST

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय  ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं।

Priyanka Gandhi Vadra invites Anil Baluni on tea before leaving 35 lodhi estate। घर छोड़ने से पहले प- India TV Hindi
सरकारी बंगला छोड़ने से पहले प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को चाय का दिया न्योता Image Source : FILE

नई दिल्ली. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने वर्तमान सरकारी आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ को छोड़ने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और उनकी पत्नी को चाय का न्योता दिया है। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार, इस न्योते का समय अनिल बलूनी और उनकी पत्नी की सुविधा के अनुसार तय किया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने लुटियंस जोन में स्थित जो बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को आवंटित किया है, उसमें फिलहाल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी रहती हैं।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय  ने गत एक जुलाई को प्रियंका गांधी के बंगले का आवंटन रद्द करते हुए कहा था कि वह एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद आवासीय सुविधा पाने की हकदार नहीं हैं। सरकार ने कांग्रेस की महासचिव को एक अगस्त तक मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करने को कहा है।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया था कि यह बंगला प्रियंका गांधी को 21 फरवरी, 1997 को आवंटित किया गया था क्योंकि उस वक्त उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। अधिकारी के मुताबिक जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा में इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं होता और ऐसे में उन्हें यह बंगला खाली करना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत