1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की आंखों पर इटालियन चश्मा, नहीं दिख रहा बदलाव:अमित शाह

राहुल की आंखों पर इटालियन चश्मा, नहीं दिख रहा बदलाव:अमित शाह

 Written By: PTI
 Published : Sep 08, 2016 05:31 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 06:01 pm IST

गुजरात के तापी में बीजेप अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा हुआ है इसलिए उन्हें बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : PTI

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। गुजरात के तापी स्थित व्यारा में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी की आंखों पर इटली का चश्मा चढ़ा हुआ है इसलिए उन्हें बदलाव नजर नहीं आ रहा है। 

अमित शाह ने राहुल गांधी को आड़ेहाथों लेते हुए कहा कि वे एनडीए सरकार से रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं जबकि सबसे पहले उन्हें यूपीए सरकार में हुए 12 लाख करोड़ के घोटालों पर जवाब देना चाहिए। अमित शाह ने राहुल गांधी इटली का चश्मा पहने हुए हैं इसलिए एनडीए से रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं, बदलाव उन्हें नजर नहीं आ रहा है। अमित शाह ने कहा कि वे इटली का चश्मा पहने हुए हैं इसलिए कुछ नजर नहीं आ रहा। 

अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार का रिपोर्ट कार्ड काफी लंबा है। एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि तो यही रही कि पिछले ढाई साल के शासन में सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं है। अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज सकते हुए कहा कि राहुल बाबा पहले आप यूपीए सरकार के 10 साल के शासन में हुए 12 लाख करोड़ के घोटालों पर जवाब तो दीजिए। जनता आपसे पूछ रही है कि 12 लाख करोड़ रुपए कहां गए? 

दक्षिण गुजरात से पहुंचे कार्यकर्तोओं की सभा में अमित शाह ने कहा कि गुजरात में 40 साल कांग्रेस ने शासन किया लेकिन 24 घंटे बिजली और पानी नहीं मिला। नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते हुए ही यह संभव हो पाया कि गुजरात की जनता को इस तरह की सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। शाह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गुजरात में केवल कर्फ्यू और दंगे हुए। 

इन्हें भी पढ़ें:-

सिद्धू की नई पार्टी का ऐलान, कहा- ‘केजरीवाल ने आधा सच बोला, पूरा सच मैं बताता हूं'
अमेठी पहुँचे राहुल गाँधी का हुआ विरोध
देवरिया में राहुल गांधी की खाट सभा खत्म होते ही खाटों के लिए मची लूट
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत