1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP अपनी मानसिकता साफ करने कौन-सा साबुन इस्तेमाल करेगी: राहुल गांधी

BJP अपनी मानसिकता साफ करने कौन-सा साबुन इस्तेमाल करेगी: राहुल गांधी

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2017 04:24 pm IST,  Updated : May 29, 2017 04:24 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। राहुल ने यह हमला उन खबरों को लेकर किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मुसहर दलित परिवारों को खुद को स्वच्छ रखने के लिए साबुन बांटे गए।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। राहुल ने यह हमला उन खबरों को लेकर किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले मुसहर दलित परिवारों को खुद को स्वच्छ रखने के लिए साबुन बांटे गए।

राहुल गांधी ने उस खबर का हवाला दिया, जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के गुरुवार के दौरे से पहले कुशीनगर जिले के मेनपुर दीनापट्टी गांव के परिवारों को साबुन, इत्र और शैम्पू बांटे गए थे।

इस पर राहुल ने एक ट्वीट कर पूछा, "मुझे बताइए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी गंदी मानसिकता को साफ करने के लिए कौन-सा साबुन इस्तेमाल करेगी।"

कुशीनगर के मेनपुर दीनापट्टी गांव के परिवारों को योगी आदित्यनाथ के गुरुवार के दौरे के दौरान सार्वजनिक सभा में भाग लेने से पहले दो साबुन व शैम्पू खुद को साफ करने के लिए दिए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत