1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज भोपाल दौरा, 'रामभक्त' के पोस्टर लगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज भोपाल दौरा, 'रामभक्त' के पोस्टर लगे

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 07:14 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 07:14 am IST

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाई अड्डा और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे जहां 'आभार सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज भोपाल दौरा, 'रामभक्त' के पोस्टर लगे- India TV Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज भोपाल दौरा, 'रामभक्त' के पोस्टर लगे

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मतदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं। वे यहां आभार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। गांधी के स्वागत में जगह-जगह होर्डिग व पोस्टर लगाए गए है। कुछ होर्डिग में उन्हें 'राम भक्त' बताया गया है। 

Related Stories

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गांधी विशेष विमान से भोपाल हवाई अड्डा और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगे जहां 'आभार सम्मेलन' आयोजित किया जा रहा है। गांधी दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक राजधानी में रहेंगे। इस दौरान गांधी विधायकों व किसानों से भी चर्चा करेंगे।

गांधी के स्वागत में राजधानी के विभिन्न मार्गो पर होर्डिग व पोस्टर लगाए गए हैं। कुछ पोस्टरों में गांधी को 'राम भक्त' बताया गया है। साथ ही राम मंदिर बनवाने का वादा करते हुए कहा गया है कि "सर्व सम्मति से अयोध्या में राम मंदिर बनवाएंगे। ऐसे राम भक्त का स्वागत करते हैं।"

इसके अलावा राहुल गांधी के स्वागत में लगाए गए होर्डिग में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। गांधी को विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के नेताओं ने 'राम भक्त', 'शिवभक्त' के तौर पर प्रचारित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत