1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने विदेश से भेजी बधाई, जानिए क्या कहा

कांग्रेस स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने विदेश से भेजी बधाई, जानिए क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 09:44 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 10:16 am IST

राहुल गांधी ऐसे समय पर विदेश यात्रा करने चले गए हैं जब देश में किसान आंदोलन हो रहा है और कांग्रेस पार्टी सहित अधिकतर विपक्षी दल 3 नए किसान कानूनों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं

राहुल गांधी रविवार को...- India TV Hindi
राहुल गांधी रविवार को एक निजी यात्रा पर विदेश चले गए हैं Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर विदेश से शुभकामनाएं भेजी हैं। आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है और राहुल गांधी रविवार को निजी यात्रा पर विदेश चले गए हैं। राहुल गांधी ऐसे समय पर विदेश यात्रा करने चले गए हैं जब देश में किसान आंदोलन हो रहा है और कांग्रेस पार्टी सहित अधिकतर विपक्षी दल 3 नए किसान कानूनों पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। आज ही कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस भी है, 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस की स्थापना हुई थी। लेकिन 136वें स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले ही राहुल गांधी विदेश यात्रा करने चले गए हैं। 

कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने विदेश से जो बधाई संदेश भेजा है उसमें लिखा है, "देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद।"

हालांकि राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बावजूद सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी के  दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया। वरिष्ठ पार्टी नेता ए के एंटनी ने पार्टी का झंडा फहराया और उस समय वहां पर राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी तथा कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे। 

राहुल गांधी की माता और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, अपने एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, "सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत