1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

दिल्ली सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2015 10:56 am IST,  Updated : Jun 12, 2015 12:51 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पटपड़गंज MCD ऑफिस में सफाई कर्मचारियों से मिलने पहुंचे और उनसे बात की। सैलरी ना मिलने को लेकर 1200 सफाई कर्मचारी 2 जून से 12 दिनों की हड़ताल पर

राहुल ने कहा कि, जब सफाई कर्मचारी अपनी शक्ति दिखाएंगे तभी काम होगा।

दिल्ली और केंद्र सरकार से मांगने से कुछ नहीं मिलेगा, राहुल गांधी ने कहा।

पूर्वी दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ही राहुल गांधी उनके साथ धरने पर बैठे हैं। जगह-जगह कचरे के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।

नार्थ दिल्ली के मेयर रविंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, "केजरावाल सरकार ने एक भी पैसा MCD को नहीं भेजा है, अगर महामारी फैली तो केजरीवाल जिम्मेदार होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत