1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी सबसे मान्य नेता, पार्टी अध्यक्ष के तौर पर हो उनकी वापसी: अजय माकन

कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी सबसे मान्य नेता, पार्टी अध्यक्ष के तौर पर हो उनकी वापसी: अजय माकन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2020 08:55 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:55 pm IST

कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान दिए जाने की वकालत की है।

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Congress President, Rahul Gandhi Congress, Rahul Gandhi Sonia Gandhi- India TV Hindi
अजय माकन ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर वापसी करनी चाहिए क्योंकि वह पार्टी के सबसे पसंदीदा नेता हैँ। Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी अनिश्चितताओं के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान दिए जाने की वकालत की है। माकन ने कहा है कि राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर वापसी करनी चाहिए क्योंकि वह पार्टी के सबसे पसंदीदा नेता हैँ। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं को भी युवाओं के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी अपने नेतृत्व को सही समय पर नहीं बदलती है, तो जनता पार्टी ही बदल लेती है।

कांग्रेस के कई नेता कर रहे राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

बता दें कि माकन के अलावा भी कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। माकन से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी कहा है कि यदि सोनिया गांधी ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद को छोड़ने का मन बना लिया है तो राहुल गांधी को आगे आना चाहिए और कांग्रेस की कमान उनके हाथों में देनी चाहिए। गहलोत के अलावा भी पार्टी के कई बड़े नेता कह चुके हैं कि अब राहुल गांधी को आगे आकर पार्टी की कमान अपने हाथ में ले लेनी चाहिए।

सोमवार को CWC की बैठक में इस्तीफा दे सकती हैं सोनिया गांधी
ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सोनिया गांधी सोमवार (24 अगस्त) को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे सकती हैं। अगर सोनिया गांधी सोमवार (24 अगस्त) को CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देती हैं, तो कांग्रेस एक अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है। ये नियुक्ति संगठन द्वारा अध्यक्ष पद के लिए करवाए जाने वाले चुनाव तक वैध होगी। वैसे पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इन अटकलों को खारिज किया है। (PTI इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत