1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CWC की बैठक के बाद राहुल के निशाने पर PM मोदी, कहा- गुजरात मॉडल एक ‘झूठ’

CWC की बैठक के बाद राहुल के निशाने पर PM मोदी, कहा- गुजरात मॉडल एक ‘झूठ’

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 22, 2017 09:08 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 09:13 pm IST

राहुल गांधी वैसे तो पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में सीडब्ल्यूसी की अगुवाई करते रहे हैं किन्तु पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी यह पहली बैठक थी...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका गुजरात मॉडल एक ‘‘झूठ’’ है तथा इस तरह के झूठ एक-एक कर सामने आ रहे हैं। राहुल गांधी ने यहां कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। राहुल के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की यह पहली बैठक थी।

बैठक में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जर्नादन द्विवेदी और अहमद पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

राहुल ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में अदालत के फैसले से हम सही साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात मॉडल का ‘झूठ’ खुल गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ‘झूठ’ एक एक कर खुल रहे हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र के मामले तथा राफेल लड़ाकू विमान सौदे को बदले जाने के बारे में चुप क्यों हैं।

राहुल गांधी वैसे तो पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में सीडब्ल्यूसी की अगुवाई करते रहे हैं किन्तु पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनकी यह पहली बैठक थी। राहुल को 11 दिसंबर को निर्विरोध कांग्रेस प्रमुख चुना गया था और उन्होंने 16 दिसंबर को अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत