1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चार शब्दों में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

चार शब्दों में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 10:45 am IST,  Updated : Sep 17, 2021 07:07 pm IST

राहुल गांधी ने महज चार शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे, मोदी जी।"

Rahul gandhi wishes happy birthday to pm narendra modi in just four words चार शब्दों में राहुल गांधी- India TV Hindi
चार शब्दों में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी है। राहुल गांधी ने महज चार शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "हैप्पी बर्थडे, मोदी जी।"

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई दी। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूं।" राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल और कुछ अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 

अमित शाह ने भी दी जन्मदिन की बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामय जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हुए शाह ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान के अंतर्गत सेवा कार्यों में भाग लें और भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

17 सितंबर 1950 को जन्में मोदी
नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात में हुआ था। वह कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए थे। बाद में वह भाजपा से जुड़े। वर्ष 2001 में वह गुजरात के मुख्यमंत्री बने और उनके नेतृत्व में तीन बार लगातार वहां भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कभी चुनावी हार का सामना नहीं किया। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 को लोकसभा चुनाव भी जीता। भाजपा उनके जन्मदिन पर सात अक्टूबर तक जनता के बीच जाकर 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत