1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल चित्रकूट पहुंचे, मोदी सरकार पर किया वार

राहुल चित्रकूट पहुंचे, मोदी सरकार पर किया वार

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2016 08:55 am IST,  Updated : Sep 17, 2016 08:55 am IST

चित्रकूट: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र स्थित चित्रकूट पहुंची। यहां कामतानाथ मंदिर में पूजा के बाद राहुल ने खाट सभा की, जिसमें उन्होंने केंद्र

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

चित्रकूट: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र स्थित चित्रकूट पहुंची। यहां कामतानाथ मंदिर में पूजा के बाद राहुल ने खाट सभा की, जिसमें उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर वार किया। पोद्दार इंटर कॉलेज में हुई खाट सभा में उन्होंने कहा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो लोकसभा चुनाव में अंधाधुंध पैसे झोंकने के लिए कुछ उद्योगपतियों से जो कर्ज लिया था, उसे चुकाने में लगे हैं। उन्होंने चंद चहेते उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है, किसानों का नहीं।

राहुल ने कहा कि किसान अपनी दाल की फसल 10 रुपये प्रति किलो बेचत है और बाजार में बिक रही 140 रुपये। इसी तरह पेट्रोल की कीमत 140 रुपये प्रति बैरल है और जनता से वसूले जा रहे हैं 66 रुपये प्रति लीटर। यह सब केंद्र सरकार की गलत नीतियों की चलते हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा सत्ता हथियाने के लिए मंदिर-मस्जिद के नाम पर जनता को लड़ाते हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। वहीं बसपा को प्रदेश की जनता से कोई लेना-देना नहीं है। इस पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति मजबूत हुआ, वह हैं पार्टी की मुखिया।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रही सियासी तूफान पर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल तो पहले से पंचर थी, अब तो टायर भी फट गया है। 

चित्रकूट में राहुल गांधी सबसे पहले कामतानाथ मंदिर गए। वहां उन्होंने महंत राम स्वरूपाचार्य और पुजारी मदन दास ने मुलाकात की और विधिवत दर्शन-पूजन कर किए। उनके मंदिर से निकले पर आंगनवाड़ी सेविकाओं ने राहुल को ज्ञापन सौंपा। राहुल ने उनकी बात संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत