1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसानों के साथ राहुल की बैठक शनिवार तक स्थगित

किसानों के साथ राहुल की बैठक शनिवार तक स्थगित

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2015 04:26 pm IST,  Updated : Apr 17, 2015 04:29 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान नेताओं के साथ प्रस्तावित बैठकें 18 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राहुल की किसानों के

किसानों नेताओं के साथ...- India TV Hindi
किसानों नेताओं के साथ राहुल शनिवार को मिलेंगें

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान नेताओं के साथ प्रस्तावित बैठकें 18 अप्रैल तक स्थगित कर दी गई हैं। पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राहुल की किसानों के साथ ये बैठकें शुक्रवार को होनी थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "बैठकों के समय में परिवर्तन किया गया है, क्योंकि हम उन किसानों को यात्रा के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं जो रविवार को यहां रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर रैली में शामिल होने के लिए दूर से आ रहे हैं।"

56 दिनों की छुट्टियां बिताने के बाद गुरुवार को लौटे राहुल शनिवार सुबह 10 बजे किसानों के विभिन्न प्रतिनिधियों से मिलेंगे।

सुरजेवाला ने आईएएनएस से कहा, "कल (शनिवार) राहुल गांधी से उनके आवास पर देशभर से किसानों के तकरीबन आधा दर्जन संगठन मुलाकात करेंगे।"

सुरजेवाला ने कहा कि छुट्टियों के बाद काम पर लौटने के पहले दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष स्थितियों का जायजा लेंगे और अपने दफ्तर को व्यवस्थित करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत