1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुल खिलाएगी पायलट की राहुल से मुलाकात? बदला जा सकता है राजस्थान का सीएम- सूत्र

गुल खिलाएगी पायलट की राहुल से मुलाकात? बदला जा सकता है राजस्थान का सीएम- सूत्र

 Written By: Vijai Laxmi @vijai_laxmi
 Published : Aug 10, 2020 03:58 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 06:24 pm IST

सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी से सचिन की ये मुलाकात राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Rajasthan CM can be changed says sources after Sachin Pilot meets Rahul । गुल खिलाएगी पायलट की राहुल- India TV Hindi
Rajasthan: Ashok Gehlot vs Sachin Pilot Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी से सचिन की ये मुलाकात राजस्थान की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है। सूत्रों ने बताया कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत की लड़ाई को खत्म करने के लिए राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सीएम बदल सकती है। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों की लड़ाई के बीच भंवर जितेंद्र सिंह का नाम समाधान के रूप में तय किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा के प्रस्तावित सत्र से कुछ दिनों पहले तेज हुई सियासी हलचल की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक्टिव हुए हैं। गौरतलब है कि 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र आरंभ होगा जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहुमत साबित करने का प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ खुलकर बगावत करने और विधायक दल की बैठकों में शामिल नहीं होने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के पदों से हटा दिया था। बागी रुख अपनाने के साथ ही पायलट कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे।

उनके समर्थक विधायकों का कहना है कि वे गहलोत के नेतृत्व में काम करने के इच्छुक नहीं हैं। पिछले कई हफ्तों से चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने बार-बार दोहराया है कि अशोक गहलोत सरकार के पास 100 से अधिक विधायकों का समर्थन है और उसके ऊपर कोई खतरा नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत