1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान: विधानसभा चुनावों के लिए वसुंधरा ने कसी कमर, शुरू कर रही हैं यह काम

राजस्थान: विधानसभा चुनावों के लिए वसुंधरा ने कसी कमर, शुरू कर रही हैं यह काम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2018 02:42 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 03:28 pm IST

2018 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कमर कस ली है...

CM Vasundhara Raje to launch State-wide Vikas Yatra in April | PTI Photo- India TV Hindi
CM Vasundhara Raje to launch State-wide Vikas Yatra in April | PTI Photo

जयपुर: 2018 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कमर कस ली है। वह अगले महीने से 200 विधानसभा क्षेत्रों में 'विकास यात्रा' शुरू करेंगी। मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को विधायकों और जिला प्रभारी मंत्रियों को मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की जाने वाली इस यात्रा के बारे में बताया गया। गौरतलब है कि हाल ही में हुए उपचुनावों में हार के बाद प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती है।

वसुंधरा सरकार की इस प्रस्तावित यात्रा के बारे में बात करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए मुख्यमंत्री की 'विकास यात्रा' 15 अप्रैल से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर से शुरू होगी। यात्रा के दौरान स्थानीय विधायक, सांसद और जिले के प्रभारी मंत्री मुख्यमंत्री के साथ होंगे। इस विकास यात्रा का समापन जुलाई में होगा। वसुंधरा सरकार की इस यात्रा को प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यात्रा की योजना के बारे में पार्टी नेताओं को बताया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में जब वसुंधरा राजे पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं थी तब से मुख्यमंत्री की इस तरह की यह तीसरी यात्रा होगी। उल्लेखनीय है कि राजे इससे पूर्व 'परिवर्तन यात्रा' और 'सुराज संकल्प यात्रा' निकाल चुकी है। इस यात्रा को 'विकास यात्रा' का नाम दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत