1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सचिन पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन

सचिन पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 11, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 02:32 pm IST

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने  शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं तथा राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा। 

 सचिन पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन - India TV Hindi
 सचिन पायलट नाराज नहीं, कैबिनेट और सरकार के भीतर खाली पद जल्द भरे जाएंगे: माकन  Image Source : FILE

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को यहां कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं तथा राज्य कैबिनेट एवं सरकार के निगमों एवं बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी माकन ने पायलट समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है। सबकी सुनी जा रही है। सबके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘ जो रिक्त पद हैं, चाहे वह कैबिनेट में हों या सरकार के अंदर बोर्डों या निगमों में हों, सबसे बातचीत करके इनको जल्द भरा जाएगा। जल्द ही नियुक्तियां होंगी।’’

पायलट की नाराजगी से जुड़े प्रश्न पर माकन ने कहा, ‘‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरी उनसे रोज बात हो रही है। अगर नाराज होते तो क्या हमारी बात होती?’’ गौरतलब है कि राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी की खबरों के बीच उनके समर्थक विधायकों ने उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान में देरी पर नाराजगी जताई है। पायलट के करीबी करीब आधा दर्जन विधायकों ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन्स स्थित उनके निवास पर उनसे मुलाकात भी की। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत