1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2016 02:10 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 02:10 pm IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उरी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ आज फिर से जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उरी हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव एस जयशंकर समेत शीर्ष अधिकारियों के साथ आज फिर से जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डोभाल और गृह एवं रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों के प्रमुखों ने राजनाथ सिंह को कश्मीर घाटी की ताजा स्थिति और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी।

इस समीक्षा बैठक में विदेश सचिव की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक कूटनीतिक अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने नियंत्रण रेखा और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा से घुसपैठ को रोकने के लिए अनेक कदम उठाये हैं। गृह मंत्री और शीर्ष अधिकारियों ने पूरे देश की सुरक्षा स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस साल की शुरआत में यहां भी आतंकी हमला किया गया था।

केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि इस समय श्रीनगर में हैं और कश्मीर की जमीनी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। सरकार उरी हमले की पृष्ठभूमि में एक बहुस्तरीय ओैर सामरिक प्रतिक्रिया देना चाहती है और इसके साथ ही वह पाकिस्तान को इस बारे में सबूत भी देना चाहती है कि पाकिस्तान के चिह्न वाले हथियार ,खाद्य सामग्री ,एनर्जी ड्रिंक्स और जीपीएस ट्रैकर लेकर आए चार आतंकवादी सीमा पार से यहां घुसे थे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत