1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आरजेडी ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

आरजेडी ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2020 10:58 am IST,  Updated : Mar 12, 2020 10:58 am IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह राजद ने पटना में की। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। 

आरजेडी ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार- India TV Hindi
आरजेडी ने कांग्रेस को दिया तगड़ा झटका, प्रेमचंद गुप्ता और एडी सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह राजद ने पटना में की। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजद की इस बाबत एकतरफा घोषणा चौकाने वाली है। ऐसा इसलिए है कि कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवार के लिए राजद पर दबाव बनाए हुए थी। 

Related Stories

खुद बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर राजद को अपना वादा निभाने को कहा था लेकिन कांग्रेस की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के बाद भी राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने खास लोगों को राज्यसभा भेजना का फैसला किया।

बता दें कि राज्यसभी सीट के नामांकन की आखिरी तारीख से ठीक एक दिन पहले राजद ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी घोषणा की है। पहले से प्रेमचंद गुप्ता के साथ फैसल अली का नाम सामने आ रहा था, बस उनके नाम पर मुहर लगनी थी। लेकिन, अंतिम समय में फैसल अली का पत्ता कट गया और राजद ने उनकी जगह अमरेंद्रधारी सिंह को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत