पटना: बिहार बीजेपी ने आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव और उनके दो बेटों तेजस्वी यादव व तेज प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आज पटना में बीजेपी दफ्तर पर पथराव किया और जमकर तोड़फोड़ की। ये कार्यकर्ता लाठी डंडे से लैस थे। बीजेपी ने लालू प्रसाद यादव और उनके दो बेटों पर कार्यकर्ताओं को उकसाने का आरोप लगाया है।
बीजेपी आज लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन कर रही है। पटना के कोतवाली पुलिस स्टेशन में बीजेपी के नेता गये और लालू प्रसाद यादव समेत उनके दो बेटों तेज प्रताप और तेजस्वी के खिलाफ एफआईआर करवाई। पटना के एसएसपी ने कहा है कि पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम बंगाल निकाय चुनावों में नहीं चला मोदी का जादू, भाजपा की उम्मीदों पर फिरा पानी
गौरतलब है कि आयकर विभाग ने एक हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में कल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। यह छापा दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा अन्य शहरों में स्थित 22 जगहों पर मारे गए थे।
छापेमारी के बाद लालू ने कहा, "BJP को नए सहयोगी मुबारक हों। बीजेपी में हिम्मत नहीं कि लालू की आवाज को दबा सके। मैं गीदड़ भभकी से डरने वाला नही हूं। लालू यादव के ट्वीट से बिहार की सियासत गरमा गई। आरजेडी ने छापेमारी कार्रवाई को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया।