1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RSS की विचारधारा सभी समस्याओं का समाधान: गडकरी

RSS की विचारधारा सभी समस्याओं का समाधान: गडकरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2017 09:40 am IST,  Updated : Apr 30, 2017 09:40 am IST

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि आरएसएस की विचारधारा सभी समस्याओं का समाधान है।

rss ideology to solve all the problems gadkari- India TV Hindi
rss ideology to solve all the problems gadkari

मुंबई: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि आरएसएस की विचारधारा सभी समस्याओं का समाधान है। वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां आरएसएस पर लिखी गयी एक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक रमेश मेहता ने लिखी है और इसका प्रकाशन लोटस पब्लिकेशन ने किया है। (कश्मीर में राष्ट्रवाद की भावना को मजबतू करें, सरकार सुरक्षाबलों के साथ- शाह)

गडकरी ने कहा, आरएसएस की विचारधारा सामाजिक आर्थिक समानता, राष्ट्रवाद की है और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में इसका काम सभी समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि माक्र्सवाद और समाजवाद समय के साथ असफल हो गया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी उपस्थित थे।

गडकरी का कहना था कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, चरित्र निर्माण और देश सेवा से जुड़े आरएसएस के कामों से वाकिफ करवाने की जरूरत है। उनके मुताबिक समाज में आरएसएस को लेकर धारणा को बदलने के लिए काम होना चाहिए। गडकरी ने दावा किया कि आरएसएस की हिंदुत्व विचारधारा सभी धर्मों और तबके के लोगों को साथ लेकर चलती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत