1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बसपा की बैठक में चली कुर्सियां, देखिए वीडियो

बसपा की बैठक में चली कुर्सियां, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 06:38 pm IST

महाराष्ट्र के अमरावती में एक बैठक के दौरान बसपा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने तो मंच पर बैठे एक नेता के कुर्सी दे मारी, जिसके बाद बैठक में बवाल हो गया।

bsp meeting- India TV Hindi
बीएसपी की बैठक में बवाल Image Source : ANI

अमरावती। बसपा प्रमुख मायावती आए दिन अपने कार्यकर्ताओं के संयम और अनुशासन की बात करती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिससे उनके इस दावे पर सवाल उठ रह हैं। दरअसल महाराष्ट्र के अमरावती में एक बैठक के दौरान बसपा के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने तो मंच पर बैठे एक नेता के कुर्सी दे मारी, जिसके बाद बैठक में जमकर बवाल हुआ। बैठक में मौजूद बसपा कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत