1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी नेता ने कहा-'सचिन पायलट के दिल में भाजपा और मुंह में कांग्रेस...'

बीजेपी नेता ने कहा-'सचिन पायलट के दिल में भाजपा और मुंह में कांग्रेस...'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2020 09:12 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 09:12 am IST

जवाब में पवैया ने  कहा कि सचिन पायलट जी के दिल में भाजपा और मुंह में कांग्रेस होगा तो उनके आने से जनता गुमराह नहीं होगी। 

Sachin pilot- India TV Hindi
बीजेपी नेता ने कहा-'सचिन पायलट के दिल में भाजपा और मुंह में कांग्रेस...' Image Source : TWITTER

ग्वालियर:  मध्य प्रदेश के सीनियर बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने मध्य प्रदेश उपचुनावों के लिए कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट के मोर्चा संभालने के सवाल पर कहा कि सचिन पायलट जी के दिल में भाजपा और मुंह में कांग्रेस होगा तो उनके आने से जनता गुमराह नहीं होगी। 

दरअसल ग्वालियर में मीडियाकर्मियों ने जयभान सिंह पवैया से यह सवाल किया कि मध्य प्रदेश के आगामी उपचुनाव में सचिन पायलट के मोर्चा संभाले जाने पर कितनी चुनौती आएगी, इसी सवाल के जवाब में पवैया ने कहा कि सचिन जी आ रहे हैं, उनके दिल में भाजपा होगी और मुंह में कांग्रेस होगी.. इसलिए सचिन जी के आने और नहीं आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत