Samsung ने भारत में अपने तीन नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च कर दिए हैं। ये तीनों फोल्डेबल फोन Armor हिंज के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें इस्तेमाल किए गए हिंज पिछले सभी फोल्डेबल डिवाइसेज के मुकाबले बेहद मजबूत हैं। साथ ही, नए लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन के मेन स्क्रीन पर क्रीज के निशान दिखाई नहीं देंगे। सैमसंग के इन तीनों फोल्डेबल फोन की भारत में क्या कीमत होगी और प्री-ऑर्डर पर क्या ऑफर मिलेगा? आइए जानते हैं...
Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra की कीमत और ऑफर
Samsung के इस साल लॉन्च हुए सबसे फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra की भारत में कीमत 1,99,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 2,19,999 रुपये और 2,59,999 रुपये है।
- 12GB RAM + 256GB - 1,99,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 2,19,999 रुपये
- 16GB RAM + 1TB- 2,59,999 रुपये
Samsung Galaxy Z Fold 8 की शुरुआती कीमत 1,79,999 रुपये है। इसे भी तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में खरीद सकते हैं। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 1,99,999 रुपये और 2,39,999 रुपये है।
- 12GB RAM + 256GB - 1,79,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,99,999 रुपये
- 16GB RAM + 1TB - 2,39,999 रुपये
इन दोनों मॉडल को प्री-ऑर्डर करने पर 9,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ UPI पेमेंट पर मिलेगा। इसके अलावा 10,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा। कंपनी इन दोनों फोन के प्री-ऑर्डर पर 9 महीने तक जीरो डाउनपेमेंट EMI ऑफर कर रही है। इन दोनों फोल्डेबल फोन की सेल 7 अगस्त को शुरू होगी।

Galaxy Z Flip 8 की कीमत और ऑफर
Samsung Galaxy Z Flip 8 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,44,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन को प्री-ऑर्डर करने पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, 5,000 रुपये का अपग्रेड ऑफर दिया जाएगा। इस पर भी कंपनी 9 महीने तक जीरो डाउनपेमेंट EMI ऑफर कर रही है। इसकी सेल भी भारत में 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
- 12GB RAM + 256GB - 1,24,999 रुपये
- 12GB RAM + 512GB - 1,44,999 रुपये
Galaxy Z Fold 8, Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8 के फीचर्स
सैमसंग के ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करते हैं। ये दोनों फोन बड़े Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले से लैस हैं। कंपनी ने इनमें Armor Flex Hinge और Flex Titanium Body का इस्तेमाल किया है। साथ ही, ये दोनों फोल्डेबल डिवाइसेज एंटी रिफ्लेक्टिव फीचर वाले डिस्प्ले के साथ आता है। Ultra मॉडल में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50MP + 10MP के दो और कैमरे मिलते हैं। वहीं, रेगुलर मॉडल में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं।
Galaxy Z Flip 8 में भी Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 2600 चिपसेट पर काम करता है। कंपनी ने इसमें Armor Aluminium हिंज का इस्तेमाल किया है। इस फोल्डेबल फोन के बैक में 50MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सैमसंग के ये तीनों लेटेस्ट फोल्डेबल स्क्रीन वाले फोन Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Watch Ultra 2, Galaxy Watch 9 हुए लॉन्च, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी