1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुकाबला छोड़कर भाग गए सिद्धू: शिरोमणि अकाली दल

मुकाबला छोड़कर भाग गए सिद्धू: शिरोमणि अकाली दल

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 22, 2016 02:00 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 02:00 pm IST

पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का उनका फैसला दिखाता है कि वह मुकाबले से भाग गए हैं।

SAD- India TV Hindi
SAD

चंडीगढ़: पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल और विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का उनका फैसला दिखाता है कि वह मुकाबले से भाग गए हैं। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने तरण तारण जिले के खडूर साहिब में कहा, अब उन्हें अपनी हैसियत समझ आ गई है, कोई पार्टी मां की तरह होती है, उसे धोखा देना अपनी मां को धोखा देने के बराबर होता है।

बादल ने कहा कि सिद्धू अच्छी तरह जानते हैं कि लोग ऐसे शख्स का समर्थन नहीं करेंगे जिसने अपनी पार्टी के पीठ में छुरा घोंपा हो। उन्होंने आरोप लगाया, कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करके वह मुकाबले से भाग गए हैं। उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, वे जो चाहते हैं उन्हें करने दें। वे पार्टी बनाएं चाहे न बनाएं, इससे हमें क्या फर्क पड़ता है?  हम उनकी औकात जानते हैं।

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सवाल किया, वह यहां आए क्यों थे, हमारा चेहरा देखने? क्या उनमें चुनाव लड़ने की भी हिम्मत नहीं बची? उन्होंने दावा किया, उन्हें पता चल गया था कि उन्हें धूल चाटनी होगी, इसलिए वे मुकाबला छोड़कर भाग गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत