1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में नगर परिषद के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

महाराष्ट्र में नगर परिषद के चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2016 10:24 am IST,  Updated : Dec 14, 2016 10:24 am IST

मुंबई: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया जिसमें लातूर और पुणे जिलों में 324 पार्षदों तथा 14 नगर परिषद अध्यक्षों का निर्वाचन

Local body election- India TV Hindi
Local body election

मुंबई: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो गया जिसमें लातूर और पुणे जिलों में 324 पार्षदों तथा 14 नगर परिषद अध्यक्षों का निर्वाचन किया जाएगा। 

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 14 नगर परिषदों में 324 सीटों के लिए कम से कम 1,326 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों जिलों में नगर परिषद अध्यक्ष के पद के लिए 106 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 

सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा और मतगणना कल होगी। 

पुणे जिले में बारामती की 39 सीटों के लिए 171 प्रत्याशी तथा परिषद अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। 

तलेगांव...दभाडे में 26 सीटों के लिए 51 प्रत्याशी और परिषद अध्यक्ष के पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह लोनावला में 25 सीटों पर पार्षदों के पद के लिए 111 प्रत्याशी तथा परिषद अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 

दौंड में 24 सीटों पर 112 प्रत्याशियों के बीच और परिषद अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। जुन्नार में 17 सीटों के लिए 70 प्रत्याशियों के बीच और परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। 

शिरूर में 21 सीटों पर 72 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और परिषद अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। अलांदी में 18 सीटों के लिए 57 प्रत्याशियों के बीच और परिषद अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। 

जेजुरी में 17 सीटों के लिए 53 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जबकि परिषद प्रमुख के पद के लिए पांच प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इंदापुर में 17 सीटों के लिए 77 प्रत्याशियों और परिषद अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 

अधिकारी ने बताया पुणे जिले में कुल 435 मतदान केंद्रों में कुल 2,522 अधिकारी तैनात किए गए हैं। 

लातूर जिले में 23 सीटों वाली अहमदपुर नगरपालिका में 115 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं और परिषद अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। 

औसा में 20 सीटों के लिए 101 प्रत्याशी और परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी खड़े हैं। निलांगा में 20 सीटों के लिए 100 प्रत्याशी और परिषद प्रमुख के पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। 

मतदान का पहला चरण 27 नवंबर को महाराष्ट्र के 25 जिलों की 147 नगर परिषदों तथा 17 नगर पंचायतों के लिए हुआ था। 

पहले चरण के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने कुल 3,727 सीटों में से सर्वाधिक 893 सीटें अपने कब्जे में कीं। साथ ही उसने नगर प्रमुख के 51 पदों पर जीत दर्ज की। शिवसेना ने 25, कांग्रेस ने 23 और राकांपा ने 18 सीटें हासिल कीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत