1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शंकर सिंह वाघेला ने CM रूपानी की मौजूदगी में गुजरात विधानसभा से दिया इस्तीफा

शंकर सिंह वाघेला ने CM रूपानी की मौजूदगी में गुजरात विधानसभा से दिया इस्तीफा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2017 07:39 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 07:39 pm IST

कांग्रेस नेतृत्व से पिछले महीने विद्रोह करने वाले शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा की सदस्यतो से आज इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।

shankar singh vaghela- India TV Hindi
shankar singh vaghela

अहमदाबाद: कांग्रेस नेतृत्व से पिछले महीने विद्रोह करने वाले शंकर सिंह वाघेला ने गुजरात विधानसभा की सदस्यतो से आज इस्तीफा दे दिया। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।

वाघेला ने कांग्रेस छोड़ते समय भाजपा में वापसी से इनकार किया था। यद्यपि जब उन्होंने आज विधानसभा से अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष रमनलाल वोरा को सौंपा तब रूपानी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और भाजपा के वरिष्ठ मंत्री भूपेंद्रसिंह चूड़ास्मा और प्रदीपसिंह जडेजा की मौजूदगी से नयी अटकलें शुरू हो गईं।

उन्होंने कहा, मैं विधायक के तौर पर इस्तीफा देने की कुछ समय से सोच रहा था। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र कपड़वंज के लोगों के साथ एक बैठक की थी और उन्हें सूचित करने के बाद मैंने आज विधायकी से इस्तीफा दे दिया।

वाघेला ने 21 जुलाई को अपने 77वें जन्मदिन पर कांग्रेस छोड़ने की अपनी योजना घोषित की थी जिसमें वह दो दशक पहले भाजपा छोड़ने के बाद शामिल हुए थे। वाघेला के विद्रोह और उनके छह समर्थकों के राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद गुजरात में एक राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था।

कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा 8 अगस्त को हुए राज्यसभा चुनाव के पहले आया था जिसमें पार्टी नेता अहमद पटेल ने संसद के ऊपरी सदन की अपनी सीट बरकरार रखने के लिए जरूरी वोट ही हासिल कर पाये थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत