मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार के बारे में बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा। इस पर चुटकी लेते हुए राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने आज कहा कि सांसद इस बात को लेकर चिंतित थे कि ऐसा होने पर उनका क्या हाल होगा।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
राहुल गांधी के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, संसद सदस्य डरे हुए थे और चिंतित थे कि भूकंप के बाद वे संसद भवन से बाहर कैसे निकलेंगे। लेकिन चूंकि कोई भूकंप नहीं आया तो लगा कि अब हम शांति से सो सकते हैं।
संसद के शीतकालीन सत्र के एक तरह से बेकार चले जाने के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में संसद या विधानसभा में कभी सत्तारूढ़ पार्टी को कार्यवाही बाधित करते नहीं देखा।