1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘आरोग्य सेतु’ पर बोले शशि थरूर, कहा- ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए Corona को बहाना न बनाएं

‘आरोग्य सेतु’ पर बोले शशि थरूर, कहा- ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए Corona को बहाना न बनाएं

 Written By: Bhasha
 Published : May 04, 2020 09:16 pm IST,  Updated : May 04, 2020 09:16 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करने की कथित अनिवार्यता पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को कहा कि भारत में ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए कोविड-19 को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर- India TV Hindi
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु’ ऐप डाउनलोड करने की कथित अनिवार्यता पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को कहा कि भारत में ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए कोविड-19 को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करना अनिर्वाय बनाने से निजता एवं डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारत में ‘निगरानी राज’ की स्थापना के लिए कोविड-19 को बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए।’’

पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आरोप लगाया था कि ‘आरोग्य सेतु’ ऐप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है जिससे निजता एवं डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो रही हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति का पता लगाने के लिए आरोग्य सेतु ऐप की शुरुआत की है। खबरों के मुताबिक, इस ऐप को करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत