नई दिल्ली: एयर इंडिया के कर्मचारी को चप्पल से मारने के बाद हवाई यात्रा का प्रतिबंध झेल रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने गुरुवार को लोकसभा में अपना पक्ष रखा। लोकसभा में सांसद रविन्द्र गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि बिना जांच के मीडिया ट्रायल हो रहा है और उन्होंने किसी भी अधिकारी को नहीं मारा है। उनके पक्ष रखने के बाद केंद्रीय विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने अपना बयान दिया जिसके बाद शिवसेना सांसद भड़क गए और नारेबाजी करने लगे।
ये भी पढ़ें
दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक
शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा
बता दें कि गायकवाड़ ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट तौर पर कहा था कि उन्होंने एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पलों से पीटा है, मगर गुरुवार को उन्होंने सिर्फ धकेलने की बात कही। गायकवाड़ ने सदन में कहा, ”मैंने क्या गुनाह किया है जो उसकी जांच किए बिना मीडिया ट्रायल शुरू है। मेरा बिजनेस क्लास टिकट था, मगर मुझे इकॉनमी में बिठाया गया। एक सीनियर सिटीजन को मेरा सीट दिया गया। एयर इंडिया जो कह रहा है कि सीट के लिए मैंने झगड़ा किया, मैंने मारा, ये गलत बात है। दिल्ली में उतरते समय मैंने क्रू से पूछा कि मुझे कंप्लेंट बुक दो।
उन्होंने कहा कि यहां कंप्लेंट बुक नहीं है, उसने मेरी कंप्लेंट लिख कर ले ली। उसके बाद एक अफसर आया, उसने पूछा कि आप कौन हो, क्या प्रॉब्लम है। मैंने कहा कि क्या आप सीएमडी हो, आपके ड्रेस कोड से लग रहा है कि बैग उठाने वाले हो।” गायकवाड़ ने कहा, ”45 मिनट के बाद अफसर आया। मैंने कहा कि शांति से बात कीजिए। फिर भी उनका चिल्लाना नहीं रुका। उल्टा उसने पूछा कि आप क्या हो। तो मैंने शांति से पूछा कि आप क्या हो, तो उसने कहा कि मैं एयर इंडिया का बाप हूं।”