1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्मृति ईरानी 22 जून से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

स्मृति ईरानी 22 जून से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी बैठक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2019 06:48 pm IST,  Updated : Jun 19, 2019 06:48 pm IST

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 22 जून से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी 22 और 23 जून दो दिन अमेठी में रहेंगी।

Smriti Irani to visit Amethi- India TV Hindi
Smriti Irani to visit Amethi

अमेठी (उप्र): केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी आगामी 22 जून से अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। भाजपा के मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी 22 और 23 जून दो दिन अमेठी में रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान वह अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों मे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही क्षेत्र भ्रमण एवं लोगों से मुलाकात करेंगी। 

उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने बीते लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत