1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शराबबंदी में कठोर कानून ही नहीं, सामाजिक सहयोग भी जरूरी: नीतीश

शराबबंदी में कठोर कानून ही नहीं, सामाजिक सहयोग भी जरूरी: नीतीश

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2016 09:36 pm IST,  Updated : Dec 15, 2016 09:36 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल में गुरुवार को कहा कि शराबबंदी के लिए केवल कठोर कानून नहीं, बल्कि सामाजिक सहयेाग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को आगे जाने के लिए शराबमुक्त भारत की जरूरत है।

Nitish Kumar | PTI File Photo- India TV Hindi
Nitish Kumar | PTI File Photo

सुपौल: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुपौल में गुरुवार को कहा कि शराबबंदी के लिए केवल कठोर कानून नहीं, बल्कि सामाजिक सहयेाग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश को आगे जाने के लिए शराबमुक्त भारत की जरूरत है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नीतीश ने अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण में सुपौल में 'चेतना सभा' को संबोधित करते हुए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा, ‘हमलोग जुमलों पर नहीं, बल्कि काम करने में भरोसा रखते हैं।’ उन्होंने कहा कि कई लोग बिहार की छवि बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां आपराधिक घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में दिल्ली से अपराध कम हैं, फिर भी बिहार को बदनाम किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सर्वाधिक युवाओं की आबादी बिहार में निवास करती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कोई भी काम बिना तैयारी के नहीं करती है। सरकार की ओर से लागू की गई 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना' लाभकारी है। राज्य में शिक्षण संस्थानों की कमी और पारिवारिक निर्धनता को दूर करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इससे पहले नीतीश कुमार ने सुपौल के बलहा गांव में तीन वाडरें के विकास कार्यों का जायजा लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत