1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारती पार्टी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन रहे : केजरीवाल

भारती पार्टी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन रहे : केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Sep 23, 2015 09:41 am IST,  Updated : Sep 23, 2015 11:08 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गिरफ्तारी से बचते फिर रहे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती पार्टी और अपने परिवार

भारती पार्टी के लिए...- India TV Hindi
भारती पार्टी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गिरफ्तारी से बचते फिर रहे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती पार्टी और अपने परिवार के लिए शर्मिदगी की वजह बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, "सोमनाथ को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। वह भागते क्यों फिर रहे हैं? वह जेल जाने से इतना क्यों घबरा रहे हैं? वह अब अपने परिवार और पार्टी के लिए शर्मिदगी की वजह बन रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "उन्हें पुलिस का सहयोग करना चाहिए।"

उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर से आप विधायक भारती पर पत्नी लिपिका मित्रा पर घरेलू हिसा करने का आरोप है। इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने कहा कि भारती 'न केवल घर, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर भी उग्र एवं क्रूर हैं।"

पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि न्यायायल द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर स्थित भारती के आवास और दफ्तर पर छापा मारा था, लेकिन वह दोनों ही जगह पर नहीं मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत