1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. #ChunavManch:SP में बाहरी लोगों का दखल, जल्द सुलझेगा विवाद-नरेश अग्रवाल

#ChunavManch:SP में बाहरी लोगों का दखल, जल्द सुलझेगा विवाद-नरेश अग्रवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2016 03:08 pm IST,  Updated : Sep 16, 2016 03:10 pm IST

समाजवादी पार्टी में चल रहे संग्राम पर पार्टी के सीनियर नेता नरेश अग्रवाल ने इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में कहा कि समाजवादी पार्टी में जो भी हो रहा है दुर्भाग्यपूर्ण है।

Naresh Agrawal- India TV Hindi
Naresh Agrawal

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में चल रहे संग्राम पर पार्टी के सीनियर नेता नरेश अग्रवाल ने इंडिया टीवी के चुनाव मंच कार्यक्रम में कहा कि समाजवादी पार्टी में जो भी हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी के अंदर सभी ने कहा है कि वे नेताजी(मुलायम सिंह यादव) का फैसला मानेंगे। नेता जी लखनऊ पहुंच गए हैं। आज शाम तक पूरे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।  नरेश अग्रवाल ने कहा कि जो लोग इस पूर् प्रकरण पर यह समझ रहे हैं कि पार्टी के अंदर कोई बहुत बड़ी दरार पड़नेवाले है तो वे सभी लोग गलतफहमी है। 

उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव जी ने बाहरी लोगों की बात कही जिसका मतलब सभी समझ रहे हैं। मैं नाम को स्पष्ट नहीं करना चाहता हूं। लेकिन सभी लोग जानते हैं कि मैं हमेशा इसका विरोध करता रहा हूं। वहीं जब नरेश अग्रवाल से यह पूछा गया कि रामगोपाल जी ने अमर सिंह का नाम लिया है तो उनका कहना साफ था कि कोई कुछ भी करे लेकिन इन सबसे कोई फायदा होनवाला  नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव का मतलब है कि यह युद्ध का समय है और सबको मिलकर मैदान में एकजुट खड़े रहना है। इस चुनाव में सभी दल पूरी ताकत लगा रहे हैं। हम किसी सभी दल को मजबूत मान रहे हैं। इस मुकाबले में कोई कमजोर नहीं है।

नरेश अग्रवाल ने कहा कि समान्य तौर पर यही संदेश गया है कि कुछ लोग नेताजी की सरलता का फायदा उठाते हैं। उनके सामने गलत तरीके से तथ्यों को पेश कर उन्हें बरगलाने की कोशिश की जाती है। अगर नेताजी कहते तो अखिलेश खुद इस्तीफा दे देते। जो कुछ भी चल रहा है सब जल्द ही पटाक्षेप हो जाएगा।

​इन्हें भी पढें:-

#ChunavManch में बोले अखिलेश, मांगने वाला योग्य हो तो CM की कुर्सी भी दे दूंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत